साइबर के खिलाफ होगी अब बड़ी कार्रवाई एसपी ने नौगांवा थाने का किया निरीक्षण, बोले-साइबर ठगों की संपत्ति जब्त होगी

20260729 074721

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने नौगांवा थाने का थाना निरीक्षण कर सीएलजी सदस्यों की बैठक लीं।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण की गुणवत्ता, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं उनके निराकरण की प्रक्रिया की भी गहन समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टॉफ को निर्देशित किया की प्रत्येक फरियादी को संवेदनशीलता, सम्मान एवं धैर्य के साथ सुना जाए। थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक को यह अनुभव होना चाहिए कि उसकी समस्या को गंभीरता से लिया गया है। जन विश्वास को मजबूत करना पुलिस की प्रथम जिम्मेदारी है। थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय कक्षों की सुव्यवस्था, हवालात की सुरक्षा एवं मानवाधिकारों के अनुरूप स्थिति, स्टाफ की वर्दी, व्यवहार व ड्यूटी के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।

सीएलजी सदस्यो की लीं बैठक

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक लीं। बैठक के दौरान सदस्यो कर द्वारा एसपी के सामने सड़क पर डम्परो के द्वारा लगने वाली जाम की मुख्य समस्या को रखा गया। साथ की अलावलपुर एवं मुबारिकपुर में चौकी खुलवाने का प्रस्ताव रखा। एसपी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की सायबर ठगी के मामले नौगांवा क्षेत्र मे सर्वाधिक है। नौगांवा को सायबर अपराध से मुक्त कराने के मिशन को लेकर अधिकारीयों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने आमजन से भी अपील की सायबर ठगों की जानकारी पुलिस को देने में सहयोग करे। सायबर ठगों के द्वारा ठगी के द्वारा जितनी भी सम्पति अर्जित की गई या सरकारी जमीन पर अंतिक्रमण कर कोई भी निर्माण कार्य किया गया है। सब पर जब्ती की कार्यवाही की जावेगी।पिछले 7 दिनों में अभियान के तहत 18 से 20 मुकदमे सायबर ठगी के दर्ज़ किए है।

बैठक के दौरान रामगढ़ सीओ पिंटू कुमार, थानाधिकारी हरदयाल सिंह, ऋतुराज, राजू पटेल,गुलशन पटेल, चरणजीत सिंह, रवि कपूर, अमृत सिंह, मुरारी गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *