पुलिस ने ग्रामीणों को ठगी से बचने के बताए तरीके: थानाधिकारी बोले- समाज और पुलिस मिलकर साइबर अपराधों पर लगा सकते हैं अंकुश

20260726 192053

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ ///नौगांवा थाना पुलिस ने रविवार को नौगांव तहसील के ग्राम पंचायत पाटा में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

थानाधिकारी हरदयाल यादव ने ग्रामीणों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध वर्तमान समय में केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की चुनौती बन चुके हैं। ऐसे अपराधों को रोकने के लिए आमजन का जागरूक होना और पुलिस का सहयोग करना बेहद जरूरी है। थाना अधिकारी ने बताया कि पहले नंबर पर साइबर में नुहू जिला आता है और दूसरे नंबर पर डीग जिला और तीसरे नंबर पर अलवर जिला आता है थानाधिकारी की साइबर अपराध की जानकारी देने की अपील

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलत गतिविधियों के कारण पूरे क्षेत्र की छवि प्रभावित होती है, जबकि अधिकांश लोग मेहनत और ईमानदारी से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें।

थानाधिकारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होने, किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने या किसी व्यक्ति के अवैध गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सड़क सुरक्षा नियम पालन करने के लिए हेलमेट व अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए भी कहा और ग्रामीण को समझाया कि हथखड़ शराब को भी बंद कर दें थाना अधिकारी हरदयाल सिंह ने लोगों से अपील की

बैठक में ग्रामीणों ने साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि गांव में कोई व्यक्ति साइबर अपराध में लिप्त पाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाएगी।

ये रहे मौजूद

अभियान के समापन पर पुलिस और ग्रामीणों ने साइबर अपराध मुक्त समाज बनाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान गांव के सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *