Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///रामगढ़ कस्बे के अलवर-दिल्ली हाईवे स्थित निजी रिसोर्ट में रविवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित हुई। आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति, संभावित उम्मीदवारों के चयन और संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर अपने सुझाव रखे। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार युवाओं को संगठन में आगे बढ़ाने की बात करते हैं। इसी तर्ज पर पंचायत और निकाय चुनावों में भी युवाओं को अधिक अवसर देकर उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवाओं की भागीदारी बढ़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।
हकमुद्दीन बोले– निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिले प्राथमिकता
युवा नेता हकमुद्दीन ने कहा कि चुनाव में टिकट ऐसे कार्यकर्ताओं को दिया जाना चाहिए, जो लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहकर लगातार संगठन के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि निष्ठावान और ईमानदार कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। सभी दावेदारों का फीडबैक लेकर योग्य और जीतने वाले उम्मीदवार का चयन किया जाना चाहिए।
पूर्व सरपंच कमलचंद जाटव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान और आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए मजबूत संगठन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर कार्यकर्ता को पार्टी की मजबूती के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा।
प्रवीण व्यास बोले- संगठन के लिए काम करने वालों को मिलेगा मौका
विधानसभा प्रभारी प्रवीण व्यास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी, जिन्होंने संगठन के लिए,प्रवीण व्यास बोले- संगठन के लिए काम करने वालों को मिलेगा मौका
विधानसभा प्रभारी प्रवीण व्यास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी, जिन्होंने संगठन के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि टिकट भले ही किसी एक व्यक्ति को मिलेगा, लेकिन उसे जिताने की जिम्मेदारी पूरे संगठन की होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान बबली पंडित, रामहेत जाटव, महेंद्र कृष्णन, भुवनेश साहू, तरुण शर्मा, तुलसी सैनी, दया किशन सैनी, शौकत खान, अत्तर सिंह सैनी, अनिल जैन, रिटायर्ड फौजी जयराम मीणा, अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, मंगत सिंह, रामू मेघवाल,गुरविंदर सिंह मुबारिकपुर, सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

