Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///जैन मुनि आचार्य श्री ज्ञान भूषण महाराज का नौगांवा में रविवार को प्रातः 8 बजे संघ सहित मंगल प्रवेश हुआ। महाराज के स्वागत में जैन समाज के साथ अन्य समाजो के लोग भी बड़े उत्साह के साथ महाराज की अगुवानी करने बैंड बाजो के साथ ऊंट घोड़ो पर सवार होकर दिल्ली रोड स्थित अकिंचन कुटी पहुंचे। महाराज एवं संघ की अगुवाई करते हुए सर्वसमाज के लोग गुरुदेव के जयकारों के साथ पैदल विहार करते हुए बस स्टैंड स्थित श्रीशान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। जहाँ मंगलाचारण नृत्य प्रस्तुत करते हुए महाराज का स्वागत किया गया। समाज के द्वारा महाराज का पाद प्रक्षालन किया गया। जैन समाज नौगांवा अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि नौगांवा के लिए बड़े गौरव की बात है कि आचार्य गुरुदेव 108 श्रीज्ञान भूषण महाराज के 34वें पावन वर्षा योग का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वर्षायोग में महाराज की अमृतमयी वाणी से ज्ञान की बारिश में सरोबार होंगे। गोविंदगढ़,रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, मुबारिकपुर, फिरोजपुर झिरका, नगीना सहित अन्य जगहों से पधारे हुए जैन समाज के लोगों के द्वारा महाराज को श्रीफल अर्पित किया गया। इस दौरान महामंत्री नितिन जैन, महेश जैन, पारस जैन, पवन जैन, हेमंत जांगिड़,राजकुमार जैन, सुरेंद्र जैन, नरेश जैन आजाद, अशोक जैन, संजय जैन, ऋतूराज, मनदीप सिंह, नेमीचंद जांगिड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जैन संत आचार्य ज्ञान भूषण ने संघ सहित नौगांवा में किया मंगलप्रवेश

