आरिफ खान बने कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष

img 20260720 wa0081


Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काफी लम्बे समय से कार्य कर रहे आरिफ खान निवासी बरामदा तहसील नौगांवा को कांग्रेस पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष बनाकर संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौपी। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रामगढ़ से पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महासचिव साफिया जुबैर खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव , रामगढ़ विधानसभा के बौधरी, प्रत्याशी आर्यन जुबैर, जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के अध्यक्ष प्रकाश गंगावत का आभार व्यक्त किया। आरिफ  खान को अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर आरिफ खान ने कहा कि मैं पार्टी की विचारधारा, संगठन की स्तरीय मजबूती और पिछड़ा वर्ग की आवाज को बुलंद करने के लिए पूरी ईमानदारी, मेहनत रहे। और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूँगा। सभी परिचितों एवं मित्रो के द्वारा आरिफ खान को बधाइयाँ दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *