Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव प्यारी बास शेखपुर निवासी नविवाहित दंपती का शव पेड़ से लटका मिला। शनिवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने मामले में दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की।
इसी साल हुई थी शादी
प्यारी बास शेखपुर निवासी सतविंदर सिंह का विवाह इसी साल जनवरी में उत्तराखंड के प्रेमनगर निवासी अमनदीप कौर से हुआथा। अमनदीप चार-पांच दिन पहले अपने मायके प्रेमनगर गई थीं। सतविंदर उन्हें वापस लाने के लिए 15 जुलाई को प्रेमनगर गए थे।
15 जुलाई को प्रेमनगर गया था सतविंदर
परिजनों ने बताया कि 16 जुलाई को दोनों बाइक से मोबाइल ठीक कराने कोटद्वार गए थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। देर रात तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया और उनके मोबाइल फोन बंद मिले। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को उनकी गुमशुदगी की सूचना दी।
बाइक से मोबाइल ठी कराने कोटद्वारा गए थे
परिजनों ने बताया कि 17 जुलाई को ग्रामीण ने सड़क किनारे उनकी बाइक खड़ी देखी, जिसमें चाबी लगी थी और महिला का बैग भी टंगा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के जंगल में तलाश शुरू की। देर रात करीब 1 बजे जंगल में दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने बताया कि युवक का शव महिला के दुपट्टे से और युवती का शव युवक की पगड़ी से लटका हुआ था।
17 जुलाई को पेड़ से लटका मिला दोनों का शव
उत्तराखंड पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। जब शव नौगांवा पहुंचे, तो बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा पर एकत्रित हो गए और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल सिंह पुलिस जाप्त के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों शवों का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दंपती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा करने की मांग दोहराई है।
उत्तराखंड में नवविवाहित दंपती का शव पेड़ से लटका मिलाः इसी साल हुई थी शादी, नौगांवा के प्यारी बास शेखपुर निवासी थे; शव के गांव पहुंचने पर दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

