अखिल भारतीय किसान सभा (36 कैनिंग लेन) जिला अलवर राजस्थान ने 10 अगस्त को किसान सभा जेल भरो आंदोलन में भाग लेगी

img 20260715 wa0066

Alwar 27 news///सच के साथ आपके साथ///आज अखिल भारतीय किसान सभा जिला अलवर की दोपहर 12 बजे अलवर के कम्पनी बाग में एक बैठक आयोजित हुई ।
बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह अलापुर व संचालन मुखत्यार सिंह करनावल ने किया ।  बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई को भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ राष्ट्रव्यापी “किसान प्रतिज्ञा दिवस” मनाया जाएगा जिसमें विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा व संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में अलवर कलेक्ट्रेट पर किसान सभा भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देगी ।
19 जुलाई को जयपुर के मजदूर किसान भवन में राज्य स्तरीय  संयुक्त मजदूर किसान कन्वेंशन में अलवर से संगठन के पांच प्रतिनिधि भाग लेंगे ।   29  जुलाई को नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मजदूर किसान कन्वेंशन होगा
जिसमें जिले से जिला सचिव मुखत्यार सिंह करनावल भाग लेंगे ।
21 , 22 व 23 अगस्त को किसान सभा का राज्य सम्मेलन चुरू जिले के तारानगर में आयोजित होगा जिसमें जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह व  जिला सचिव मुखत्यार सिंह करनावल
भाग लेंगे ।
बैठक में गोविंदगढ़ तहसील संयोजक उस्मान खान व अलवर तहसील संयोजक गुरनाम सिंह , रामगढ़ तहसील संयोजक लोकेश शर्मा व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह व जिला सचिव मुखत्यार सिंह करनावल व जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *