नौगांवा थाना पुलिस ने एक सायबर ठग़ को किया गिरफ्तार

20260410 193552

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा थाना पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान 2.0 के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से एयर पिस्टल, बन्दुक (टाय गैन) को सस्ते रेट मे बेचने के प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर लोगो से साईबर ठगी करने वाला एक साईबर ठग गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाईल फोन एवं एक सिम कार्ड बरामद किया।
नौगांवा थाना पुलिस ने बताया कि ऑनलाईन ठगी, सैक्सटोर्शन, ओएलएक्स, म्यूल अकाउन्ट, फर्जी एटीएम, फर्जी सिम आदि फ्रॉड के विरुद्ध कार्रवाई हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा आसूचना तंत्र व तकनीकी साधनों की सहायता से थाना क्षेत्र के गाँव रूपबास में दबिश देकर कार्यवाही करते हुए सायबर ठग शौकीन पुत्र हनीफ उम्र 25 साल जाति मेव निवासी रूपबास को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ठग से ठगी में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड जब्त किया गया। आरोपी सोशल मीडिया प्लेट फार्म फेसबुक वगैरा से एयर पिस्टल, बन्दुक (टाय गैन) को सस्ते रेट में बेचने के प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर लोगो से साईबर ठगी करता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *