मेघवाल समाज का कार्यकाल बढ़ाया 3 साल के लिए 200 से अधिक लोग मौजूद रहे

img 20260510 wa0087

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// मेघवाल समाज नौगांवा की बैठक का आयोजन रविवार दादाबाड़ी में किया गया। बैठक का आयोजन समाज अध्यक्ष गिर्राज वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में नौगांवा सहित आसपास के गांवों के करीब 200 लोगों ने भाग लिया। समाज अध्यक्ष ने बताया कि एक बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 साल का किया गया।  पूर्व कार्यकारिणी को निरस्त कर नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी अध्यक्ष को सौंपी गई। अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद वर्मा का कार्यकाल सर्वसम्मति से 31 जुलाई 2028 तक बढ़ाया गया। समाज के सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान मुकेश कुमार, रवि कुमार, चेतराम, नेतराम, राजेश, भजनलाल, सूबे सिंह, रामेश्वर सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *