Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा थाना पुलिस अवैध खनन के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आई। नौगांवा थाना स्तर पर अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के लिए खनन विभाग की टीम भी रघुनाथगढ़ के गांव ओदाका पहुंचीं। लेकिन पुलिस को मौके पर खनन करता हुआ कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पहाड़ों में गहन छानबीन की। पुलिस को पत्थरों के नीचे दबी हुई 30 जिलेटिन की छड़े मिली। जिनका उपयोग खनन माफिया पहाड़ो में विस्फोट के लिए करते हैं। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस द्वारा अन्य स्थानों पर भी दबिश दी गई। नौगांवा थाना पुलिस के द्वारा जेसीबी की सहायता से खाई खुदवाकर पहाड़ों की तरफ जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध किया गया। कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी हितेश शर्मा, एएसआई मुसद्दीलाल, रामगोपाल, ओमप्रकाश, जफर, महेंद, खनन विभाग से फोरमैन पदम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मौके पर कोई भी खनन करता हुआ नहीं मिला। विस्फोटक सामग्री को बरामद कर जब्त किया गया। मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी है। हितेश शर्मा, थानाधिकारी नौगांवा ।
अवैध खनन के खिलाफ नौगांवा थाना पुलिस की कार्रवाई, विस्फोटक जब्त

