Alwar 27 news //सच के साथ आपके साथ//नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में शनिवार 5 मई को ग्राम विकास रथ के माध्यम सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी मुबारिकपुर ने बताया कि एलईडी रथ के जरिए ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों , जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। रात्रि चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शाम 5 बजे से महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय मुबारिकपुर में होगा।
मुबारिकपुर में रात्रि चौपाल 9 मई को, ग्राम विकास रथ से ग्रामीणों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

