Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///गुरुग्राम के रहने वाले गोरक्षक मोनू मानेसर ढाई साल बाद राजस्थान की भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए है। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने 5 मार्च 2026 को नासिर-जुनैद हत्याकांड में उनकी नियमित जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी। जमानत मिलने के बाद शनिवार देर रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोनू को जेल से बाहर लाया गया।मोनू मानेसर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर पुलिस ने एस्कॉर्ट किया। हरियाणा से बड़ी संख्या में उनके समर्थक, गोसेवक औरकाफिला जेल पहुंचा था, जहां रिहाई के दौरान खुशी का माहौल रहा। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
2023 में हुआ था मर्डर
बता दें कि, फरवरी 2023 में राजस्थान के डीग जिले के घाटमिका निवासी नासिर और जुनैद के शव जले हुए हालत में भिवानी एक बोलेरो गाड़ी में मिले थे। पुलिस ने इसे गो-तस्करी के संदेह में कथित गोरक्षकों द्वारा अपहरण, मारपीट और हत्या का मामला बताया था।
इस मामले में मोनू मानेसर पर साजिश रचने और अपराध में उकसाने का आरोप लगा था, हालांकि वे घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। मोनू मानेसर बजरंग दल से जुड़े हैं। राजस्थान हाईकोर्टने जमानत देते समय लंबी न्यायिक हिरासत, ट्रायल में प्रगति की कमी और एक सह-आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने का हवाला दिया।
रिहाई के बाद मोनू मानेसर के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि ढाई साल बाद मोनू बाहर आया है।
फरवरी 2023: राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी नासिर (28 वर्ष) और जुनैद (35 वर्ष) का अपहरण हुआ।
15 फरवरी 2023: कथित गोरक्षकों द्वारा दोनों को जिंदा जलाने की घटना का आरोप।
16 फरवरी 2023: भिवानी में जली हुई बोलेरो गाड़ी में दोनों के जले हुए शव मिले। परिजनों ने मोनू मानेसर सहित कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। भरतपुर में फिर दर्ज हुई
मई 2023: राजस्थान पुलिस ने चार्जशीट में 21 लोगों में मोनू मानेसर का नाम शामिल किया।
सितंबर 2023: मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया गया। वे नूंह सांप्रदायिक हिंसा और अन्य मामलों के बाद राजस्थान पुलिस के हवाले हुए। तब से वे भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में बंद थे।
5 मार्च 2026: राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर बेंच) ने जस्टिस अनिल कुमार उपमन की अदालत में मोनू मानेसर की नियमित जमानत याचिका स्वीकार की।
6-7 मार्च 2026: जमानत आदेश के बाद औपचारिकताएं
पूरी की गईु।
• 7 मार्च 2026: देर रात मोनू मानेसर को भारी सुरक्षा में बुलेटपूफ जैकेट पहनाकर सेवर संट्ल जेल से रिहा किया गया

