Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। डिस्कॉम के एक्सईएन ओमप्रकाश गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कटौती सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
बिजली कटौती का मुख्य कारण रामगढ़ कस्बे के 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव और मरम्मत का कार्य है। इस आवश्यक कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
इस दौरान रामगढ़ कस्बा सहित आसपास के कई गांव और ढाणियां प्रभावित होंगी। इसके अतिरिक्त, 33 केवी जीएसएस से जुड़े 11 केवी फीडर पर भी विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
रामगढ़ में कल 5 घंटे बिजली कटौतीः सुबह 11 से शाम 4 बजे तक सप्लाई बंद, 132 केवी जीएसएस पर होगा मेंटेनेंस

