Alwar 27 news/// सच के साथ आपके साथ ///भेड़ बकरियों को पहाड़ पर चराने गया एक व्यक्ति जंगली जानवर के हमले से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तहसील की ग्राम पंचायत गढी धनेटा के कोटा कला निवासी जुनेद खान पुत्र शरीफ खान पहाड़ियों पर भेड़ बकरियों को चराने के लिए गया था कि तभी वहां पर किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह पहाड़ से लुडककर नीचे गिर गया। जानवर के हमले एवं पहाड़ से गिरने के कारण वह गंभीर घायल हो गया। जुनेद के सिर एवं हाथ पैरो ने चोट आई। सूचना पर नौगांवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसका मेडिकल कराया गया वही वन विभाग के फॉरेस्टर ने बताया कि जानवर पद चिन्ह नहीं मिले जिससे जानवर की पहचान नहीं हो सकी
जंगली जानवर के हमले से एक व्यक्ति घायल

