नौगांवा थाने में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, थानाधिकारी हितेश शर्मा

20260305 184441

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// 05/03/2026

रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाने में धुलंडी के दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर बारह बजे पुलिसकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। थानाधिकारी हितेश कुमार शर्मा ने भी पुलिसकर्मियों के साथ फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
होली खेलने के लिए कस्बे के कई ग्रामीण भी थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रंग-गुलाल के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूरे माहौल में भाईचारे और उत्साह का रंग देखने को मिला।
दरअसल, पिछले दो दिनों से होली के त्योहार को लेकर क्षेत्र के चौराहों और मुख्य बाजारों में पुलिस लगातार मुस्तैद रही थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी थी। लोगों को सुरक्षित माहौल में होली खेलने का मौका देने के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने भी थाने परिसर में अपनी होली मनाई।
थानाधिकारी हितेश कुमार शर्मा ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है, इसलिए पुलिसकर्मियों ने भी ड्यूटी के बाद मिलकर त्योहार की खुशियां बांटी।
वहीं रामगढ़ थाने में इस बार होली का रंग थोड़ा फीका रहा। वहां पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को सिर्फ गुलाल का टीका लगाकर ही होली मनाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *