राजपूत समाज के तृतीय सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन में 26 जोड़े बन हमसफ़र

img 20260205 140623

Patrakaar. Balvinder Singh ///Alwar 27 news

///सच के साथ आपके साथ/// 6 फरवरी 2026

अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ो को दिया आशीर्वाद

नौगावाँ तहसील की ग्राम पंचायत रसगण के अलावलपुर गांव में शुक्रवार को राजपूत समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन श्री बाबा नथ्थूराम मंदिर परिसर में आयोजितकिया गया। कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने एक साथ विवाह बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऋतूराज चौहान, राजेंद्र सोनी, निर्मल सूरा, सुमन पंवार, मधुसूदन मौजूद रहे। अथितियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को नवदाम्पत्य जीवन की शुरुआत करने पर बधाईया एवं आशीर्वाद दिया। राजपूत समाज सेवा समिति  के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों और दहेज प्रथा को समाप्त करना है।
अतिथियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि समाज के सक्षम लोग भी इसी तरह सामूहिक विवाह में भाग लेंगे, तो यह दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने इस मंच को एक बेहतरीन पहल बताया, जहां लोग अपने बच्चों के लिए जीवनसाथी चुन सकते हैं और सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न करा सकते हैं। इस दौरान अमरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोपाल, लाभ सिंह,  जय सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *