विधायक श्री सुखवंत सिंह जी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद में रखें समाज के मुद्दे।

20260204 172257

Patrakaar. Balvinder Singh ///Alwar 27 news

/// सच के साथ आपके साथ/// 4 फरवरी 2026

रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने विधानसभा के बजट सत्र के प्रारंभ में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार सदन के समक्ष रखें। विधायक सुखवंत सिंह ने सरकार के द्वारा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप जिला अस्पताल खुलवाने व गोविंदगढ़ की सीएससी में बेड बढ़ोतरी करने तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा 97 करोड रुपए से पिछले बजट में सड़क स्वीकृत करने पर सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही विधायक सुखवंत सिंह ने भारतवर्ष में निवास कर रही ओढ़ व रायसिख समाज के नागरिकों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा। जिसमें विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग रखी की ओढ़ व रायसिख समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए, जिससे यह समाज भी लाभ प्राप्त कर कठिन परिस्थितियों से निकाल कर अपना जीवन यापन कर सके। इसके साथ ही विधायक ने पूर्ववर्ती अलवर जिले को संभाग बनाने की मांग रखी, विधायक ने कहा कि पुराना अलवर जिला मापदंडों के अनुसार नियम भी पूर्ण कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *