20260207 174023

Alwar27newe.///सच के साथ आपक साथ///.अलवर जिले के रामगढ़ उपखण्ड के मानकी ओडेला गांव स्थित खनन क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक हिस्सा ढह जाने से पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर करीब सौ फीट गहरी पानी से भरी खाई में गिर गया। घटना शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे खनन लीज संख्या 414 में हुई। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पानी से भरी खाई में ऑपरेटर की तलाश कर रही है। शुक्रवार शाम हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थानाधिकारी और तहसीलदार सहित टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, घटनास्थल पर पहाड़ी रास्ते और घना अंधेरा होने से राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका।

तहसीलदार अंकित गुप्ता ने बताया घटना की सूचना मिलने पर हम मौकास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की व्यवस्थाएं करवाई।

एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शनिवार सुबह करीब 9 बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गहरी पानी भरी खाई में बचाव अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) बेहद चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। बचाव कार्य के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। ऑपरेटर के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

मशीन सहित पानी की खाई में गिरा

ग्रामीणों ने बताया इस लीज में बिहार निवासी रामानंद तिवारी पुत्र पारशना पोकलेन मशीन चला रहा था। पहाड़ दरकने के बाद से ऑपरेटर और मशीन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। आशंका है कि पोकलेन मशीन सहित ऑपरेटर पानी से भरी गहरी खाई में दब गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद करीब 300 फीट ऊंचाई से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया। लगभग कई हजार टन मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में खनन कार्य कर रही पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर आ गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *