जल जीवन मिशन योजना में बनी नई पानी की टंकी में लीकेज लोगों ने किया प्रदर्शन

20260129 093054

Patrakaar. Balvinder Singh, Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// 29 January 2026

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत नीकच में बुरा हाल है। हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से चालू की गई योजना ठेकेदारों और अधिकारियों की मिली भगत के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है। करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत नीकच के ताज खा के बास में पानी की टंकी आम जनता को हर घर जल पहुंचने के लिए बनाई गई थी लेकिन करोड़ों रुपए की लागत से बनी टंकी खुद ही लीकेज है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 1 साल पहले इस टंकी का निर्माण किया गया था। 10 दिन पहले इस टंकी में पानी भरकर गांव की सप्लाई खोली गई थी। टंकी में जगह-जगह से पानी का रिसाव हो रहा है। टंकी के पास में बने स्टोरेज टैंक में से भी पानी काफी मात्रा में निकल रहा है। जो वही जमीन मे बैठ रहा है जिससे स्टोरेज टैंक के धसने का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया की टंकी बनाने मे घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया है। जिसके चलते टंकी  और स्टोरेज टैंक में रिसाव हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया की गाँव मे डाली गई लाइन भी जगह जगह से लीक है जिसके कारण सड़कें बैठ रही है और नालिया टूट रही है।

150 से अधिक घरों मे अभी भी पानी नहीं पंहुचा

जल जीवन मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर जल पहुंचना था लेकिन उसके बावजूद भी नीकच ग्राम पंचायत में अभी भी डेढ़ सौ घर पानी के लिए तरस रहे हैं। ताज खा बास की सुशीला, भौती,गंगा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हमारे घरों तक पानी की लाइन नहीं डाली गई। पानी के लिए बहुत परेशान होना पड रहा है। जिन घरों को पानी के कनेक्शन दिए गए उन्हें टोटी उपलब्ध नहीं कराई गई।  ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे उनमें आक्रोश बना हुआ है


टंकी का निर्माण शेख कंस्ट्रक्शन कम्पनी खेतड़ी झुंझुनू के द्वारा करीब 2 करोड़ 69 लाख की लागत से किया गया। फर्म के द्वारा अक्टूबर 2024 तक काम पूरा किया जाना था। जिससे ग्रामीणों को पानी मिल सके। लेकिन 2026 तक भी काम पूरा नहीं हो सका।

वर्जन

मामले को लेकर सहायक अभियंता सियाराम गुर्जर का कहना है कि टंकी के लीकेज की जानकारी प्राप्त हुई थी संबंधित फार्म को लीकेज सही करने एवं काम पूरा करने के लिए निर्देश गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *