राजस्थान में पंचायतीराज के चुनावों की तैयारी शुरू हो गईं है

img 20260128 173129

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ ///

28 जनवरी 2026

राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग मार्च में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव करवाने की तैयारी में है।

राज्य निर्वाचन आयोग 25 फरवरी के बाद कभी भी पंचायतीराज चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। 25 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होना है।

इसके बाद 28 फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह में आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा करने की तैयारी में है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश भर में आचार संहिता लग जाएगी।

1 लाख से ज्यादा वार्ड पंच, 14 हजार 635 सरपंच के पदों पर चुनाव

राजस्थान में 3,441 नई ग्राम पंचायतें बनी हैं, जिससे अब 14,635 ग्राम पंचायतें हो चुकी हैं। पंचायतों में 45,000 से ज्यादा नए वार्ड बने हैं, इससे इतने ही ज्यादा वार्ड पचं के पद बढ़ गए हैं।

नए वार्ड बनने से अब प्रदेश में वार्ड पंचों के पद 1 लाख से ज्यादा हो गए हैं। एक लाख से ज्यादा वार्ड पंचों और 14635 सरपंचों के पदों पर चुनाव होंगे। इस बार पंचायत चुनावों में 45 हजार से ज्यादा नए वार्ड पंच चुने जाएंगे।
पंचायत समितियों और जिला परिषदों में भी चुनाव होंगे

प्रदेश में 85 नई पंचायत समितियां और 8 नई जिला परिषद भी बनी हैं, जिससे अब 450 पंचायत समितियां और 41 जिला परिषद हो गई हैं। नई बनी सभी पंचायत समितियों और जिला परिषदों में एक साथ चुनाव होंगे।

12 पुरानी जिला परिषदों का कार्यकाल बाद में पूरा होगा। इसलिए मार्च में 29 जिला परिषदों में जिला परिषद सदस्यों और जिला प्रमुखों के चुनाव होंगे। 450 पंचायत समितियों में से करीब 400 में पंचायत समिति मेंबर्स और प्रधान के पदों पर चुनाव होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *