Patrakaar. Balvinder Singh //Alwar 27 news
///सच के साथ आपके साथ// 28 जनवरी 2026
नौगांवा नगर पालिका में बीती रात एक शार्ट सर्किट से लगी आग से 2.5 लाख रुपए नकद एवं कमरे में रखे महंगे कपडे, मशीन सहित लाखों का सामान जल गया। पीड़ित पिंकी पुत्र छिद्दी लाल निवासी धोबी मौहल्ला ने बताया की वह कपडे प्रेस करने एवं ड्राइक्लीन करने का काम करता है। घर के साथ कमरे में लोगों के कपडे मशीन रखी थी। किसी को देने के लिए 2.5 लाख रुपए नकद भी वही रख दिए थे। रविवार रात करीब 12 बजे बिजली के तारो में शार्ट सर्किट से कपड़ो में आग लग गई। जिससे कमरे में रखी करीब 50 हजार की मशीन, लाखों रुपए के महंगे कपडे एवं अन्य घरेलू सामान जल गया। कमरे में रखे 2.5 लाख रुपए भी जल गए। आग लगने से करीब 10 लाख का नुकसान हो गया। आस पास के ग्रामीणों की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पाया।सूचना पर नौगांवा थाना पुलिस एवं हल्का पटवारी मौके पर पहुँचे और मौका मुआवना किया। हलका पटवारी बलबीर ने बताया कि मौके कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुसार मुआवज़े की कार्यवाही की जावेगी।

