रविवार को नौगांवा मे गुर्जर समाज के द्वारा भगवान देवनारायण जी के 1114वे जन्म उत्सव पर

img 20260125 wa0016

Patrakaar Balvinder Singh . Alwar 27 news

///सच के साथ आपके साथ// 26 जनवरी 2026
गुर्जर समाज के द्वारा भगवान देवनारायणजी के 1114वें जन्मोत्सव पर कस्बे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा डीजे एवं बैंड बाजों कि धुन पर विभिन्न झांकियो के साथ देवनारायण मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के कस्बे मार्गों से निकाली
शोभायात्रा में देवनारायण भगवान के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां सजाई गई । कस्बे में जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए, जबकि डीजे और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। रात्रि को कलाकारों के द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई एवं रागिनी कम्पटीशन का आयोजन किया गया। इस दौरान राजू पटेल, श्यामवीर गुर्जर, करण चौहान, ऋतूराज, कल्लू पटेल , बिसराम, प्रवेश गुर्जर, शीशराम गुर्जर सहित गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *