साइबर संग्राम अभियान 2.0 के तहत सोशल मीडिया के माध्यम 04 लाख 60 हजार 263 रूपये की साईबर ठगी करने वाले 02 साईबर ठग गिरफ्तार एवं 03 मोबाईल फोन व 06 सिम कार्ड बरामद ।

img 20260126 074002

Patrakaar. Balvinder Singh //Alwar 27 news

/// सच के साथ आपके साथ// 26 जनवरी 2026



श्री सुधीर चौधरी (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अलवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ऑनलाईन ठगी, सैक्सटोर्शन, ओएलएक्स, म्यूल अकाउन्ट, फर्जी एटीएम, फर्जी सिम (POS) आदि फ्रॉड के विरुद्ध श्री कांबले शरण गोपीनाथ (आई.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला अलवर व डॉ० प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला अलवर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर विभिन्न तरीकों से ऑनलाईन साईबर ठगी करने वालों (साईबर अपराध) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

(थाना नौगावा)

ईलाका थाना नौगावां श्री हितेश शर्मा पु.नि. गठित टीम द्वारा साईबर ठगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आसूचना तंत्र व तकनीकी साधनों की सहायता से ईलाका थाना के पाटनभान में दबिश देकर कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक से घर बैठे पैन पेसिंल पैकिंग कर पैसे कमाने व पुराने वाहनो (स्कूटी, मोटरसाईकिल व अल्टो 800 गाडी) को सस्ते दामों में बेचने के प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर व अनजान लोगो को व्हाटसएप पर मैसेज (चैटिंग) कर उनको स्वयं का नटराज कम्पनी में अधिकारी होकर घर बैठे पैन पैसिंल पैकिंग कर पैसे कमाने व स्वयं का भारतीय सेना में होने तथा स्थानान्तरण होने पर अपने पुराने वाहनो को जल्दबाजी में सस्ते दामों में बेचने की ऐवज में लोगो से साईबर ठगी (पैसे प्राप्त) करने वाला 02 साईबर ठग गिरफ्तार एवं 03 मोबाईल फोन एवं 06 सिम कार्ड को बरामद किये गये आदि पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

बरामदगीः 03 मोबाईल फोन 06 सिम कार्ड

गिरफ्तार आरोपीः-

01. आसिफ पुत्र बैदुल्ला उम्र 24 साल जाति मेव निवासी ऐंचवाडी पुलिस थाना चांदडाका जिला नूंह हरियाणा 02. सलीम पुत्र सद्दीक उम्र 22 साल जाति मेव निवासी कलसावडा बास पुलिस थाना नौगावां जिला अलवर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *