Patrakaar.Balvinder Singh ///Alwar 27 news.
///सच के साथ आपके साथ// 31 January 2026
पटवार संघ शाखा नौगांवा के पटवारी निलंबित पटवारी की बहाली की माँग को. लेकर शुक्रवार को पेन डाउन हड़ताल पर रहे। नौगांवा पटवार संघ शाखा अध्यक्ष हरिओम ने बताया कि
निलंबित पटवारी करण सिंह चौधरी का न्यायालय के आदेश पर निलंबन समाप्त कर ड्यूटी पर बहाल करने के आदेश के बावजूद भी पटवारी करण सिंह चौधरी को बहाल नहीं किया गया। राजस्थान पटवार संघ, जिला शाखा अलवर द्वारा 15 जनवरी और 27 जनवरी को आदेशों की पालना में निलंबन से बहाल किए जाने के बारे में ज्ञापन दिए गए हैं। परंतु उसके बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है।
जिससे जिले के समस्त पटवारियों में गहरा रोष व्याप्त है। राजस्थान पटवार संघ के बैनर तले नौगांवा के पटवारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर पेन-डाउन हड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि पटवारी करण सिंह चौधरी को बहाल नहीं किया गया तो 1 फरवरी 2026 को जिला महासमिति के तत्वावधान में आंदोलन को उग्र किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन अलवर की रहेगी। इस दौरान
अध्यक्ष हरिओम सिंह, महामंत्री दीपक मीना, उपाध्यक्ष राजीव मीना
कोषाध्यक्ष अक्षय शर्मा, संघठन मंत्री दीपक, संयुक्त मंत्री इकबाल हुसैन, प्रेम मीना,बलवीर,मोनालिसा सहित अन्य पटवारी मौजूद रहे।

