Patrakaar Radheshyam Gera //Alwar 27 news
//सच के साथ आपके साथ// 19 January 2026
रामगढ़ थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
रामगढ थाने में 15 जनवरी को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच डीएसपी पिंटू कुमार के निर्देशन में की जा रही थी।
पीड़ित विवाहिता कुछ समय के लिए ससुराल से अपने पीहर आई हुई थी। रिपोर्ट अनुसार पीड़िता पास की किराना दुकान से सामान लेने गई थी, जहां दुकान संचालक सहित एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना के बाद पीड़िता को परिवार को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पिता के साथ रामगढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। और दूसरे दिन शुक्रवार को पीड़िता का मैडिकल करा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर दूसरे दिन शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीन मौहम्मद उर्फ दीनू और मौहम्मद तौफिक पुत्र बली खां के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों को रविवार को अलवर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थानाधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा रही है और पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है।

