Patrakaar Yogesh Kumar Ramgarh. Alwar 27 news //सच के साथ आपके साथ//
18 जनवरी 2026
अलवर जिले में एसपी सुधीर चौधरी के निर्देश पर ‘साइबर संग्राम’ अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नौगांवा थाना पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।
नौगांवा थाना पुलिस ने जग्गू का बास पाटा गांव में दबिश दी और असलम को गिरफ्तार किया। असलम जग्गू का बास पाटा, थाना नौगांवा का निवासी है।
साइबर संग्राम अभियान 2.0
थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया- ‘साइबर संग्राम अभियान 2.0’ के तहत थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने जग्गू का बास पाटा में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगते थे। वे पेंसिल और पेन पैकिंग के काम से घर बैठे पैसे कमाने का प्रलोभन देते थे। इसके लिए वे खुद को नटराज कंपनी का अधिकारी बताते थे।
फिलहाल, पुलिस आरोपी से हर पहलू पर गहन पूछताछ कर रही है। आशंका है कि इस ठगी गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी सामने आ सकते हैं। पुलिस साइबर अपराध से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

