कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सोपा

20260117 133203

रामगढ़ अलवर पत्रकार राधेश्याम गेरा //Alwar 27 news

// सच के साथ आपके साथ// 17 जनवरी 2026

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने  एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक जुबेर खान के पुत्र आर्यन जुबेर, और मंडल अध्यक्ष बबली पंडित, प्रधान नसरु खान के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एसडीएम बाबूलाल को ज्ञापन सौंपा है
ज्ञापन में लिखा है कि निर्वाचन विभाग की मतदाता पुर्ननिरीक्षण प्रक्रिया में बिना किसी ठोस सबूत और कारण के नाम काटने के लिए बाड़ी संख्या में फॉर्म 7 जमा किए जाने के संबंध में त्वरित हस्तक्षेप करने व जमा किए गए फ़ॉर्म-6, 7 एवं 8 की संकलित सूची उपलब्ध कराने का ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया  है।
साथ ही ज्ञापन में लिखा है कि
राजस्थान प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित की जा रही है।दिनांक 12 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि दिनांक 12 दिसम्बर 2025 में 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी.
नियमानुसार इलेक्ट्रॉन मेन्यूजन 2023 के पैरा संख्या 11.3.2 (2) के अनुसार बल्क(एक साथ अनेक)आवेदन प्राप्त नहीं किये जा सकते है। व्यक्तिगत मतदाता केवल एक ही फॉर्म दावा अथवा आपत्ति  प्रस्तुत कर सकता है। जबकि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बीएलए 2 प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म ही जमा करा सकते हैं. फार्म में मतदाता की सम्पूर्ण जानकारी उसका मोबाईल नंबर साक्ष्य और (शपथपत्र )अंडरटेकिंग संलग्र होना आवश्यक है।जानकारी प्राप्त हुई है कि एसडीएम कार्यालय में नियमों के विरुद्ध एक राजनैतिक दल के प्रभावशाली कार्यकर्ताओं द्वारा बल्क में एक ही दिन में सैकड़ों  की संख्या में फॉर्म 7 एवं फ़ॉर्म 6 प्रस्तुत किए गए हैं, जो कि स्पष्ट रूप से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है तथा ऐसे आवेदनों पर किमी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जाए।
साथ ही लिखा है कि ऐसे सभी नियम विरुद्ध जमा फ़ॉर्म 6, 7 एवं 8 की संकलित सूची कांग्रेस पार्टी को नियमानुसार उपलब्ध करवाई जाए, बल्क में जमा हुए आवेदनों पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जाए. साथ ही नियम विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आर्यन जुबेर, प्रधान नसरु खान, मंडल अध्यक्ष बबली पंडित,अलावडा के पूर्व सरपंच कमलचंद,डालचंद चौहान सहित बगड़ और गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *