पीहर में आई महिला से दुकानदार और उसके साथी ने किया दुष्कर्म।

img 20260116 wa0043

Patrakaar.Balvinder Singh //Alwar 27 news

//सच के साथ आपके साथ//रामगढ़ थाने में गुरुवार  विवाहिता महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने अपने पिता के साथ रामगढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, विवाहिता बेटी ससुराल से अपने पिहर आई हुई थी और किराना का सामान लेने पास की एक दुकान पर गई थी। दुकानदार और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने उसे जबरन दुकान के अंदर खींच लिया। और दुकान के अंदर लेजाकर उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म कीइवारदात को अंजाम दिया । शोर मचाने पर दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जैसे तैसे जान बचाकर निकलने के बाद पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई । पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण भी करवाया है।
रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया- पीड़िता की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना स्तर पर विशेष टीम का गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़िता को नियमानुसार सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *