आज संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा जिला अलवर ने रामगढ़ तहसील के सांखला गांव में किसानो का एक

img 20260116 wa0027

Patrakaar Balvinder Singh //Alwar 27 news

//सच के साथ आपके साथ// 16 जनवरी 2026

आज संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा जिला अलवर ने रामगढ़ तहसील के सांखला गांव में किसानो का एक
विरोध प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन में किसानों ने बीज विधेयक व बिजली विधेयक व नयी चार श्रम संहिताओं को केंद्र सरकार से तत्काल वापिस लेने की मांग की व वी बी जी राम जी विधेयक को हटाकर  मनरेगा को पुनः बहाल करने की मांग की ।
साथ ही किसानो ने नारे बाजी करते हुए चारों विधेयको की प्रतियां जलाई व विधेयक वापिस होने तक संघर्ष करने की शपथ ली ।
इस अवसर पर जिला संयोजक मुखत्यार सिंह करनावल ,
जिला सह संयोजक महेंद्र सिंह अलापुर व रामगढ़ तहसील संयोजक लोकेश शर्मा बाम्बोली , बलवंत सिंह टोनी ,  सतनाम सिंह सवणा व सतनाम सिंह वड़वाल , रामजती चौधरी व समुन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *