राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाली डॉ दीपिका का सीबीईओ ने किया सम्मान।

20260115 163111

पत्रकार राधेश्याम गेरा की रिपोर्ट //Alwar 27 news

//सच के साथ आपके साथ// 15 जनवरी 2026

प्रदेश टीम की कोच डॉ दीपिका जो कि रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के साहडोली एमजी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय में वरिष्ठ परिशिक्षक पद पर कार्यरत हैं।
प्रदेश टीम को राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक दिलाने के बाद आज  गुरूवार को रामगढ़ सीबीईओ कार्यालय पंहुचने पर सीबीईओ विश्राम गोस्वामी और अतिरिक्त सीबीईओ द्वारा सम्मानित किया गया।
गोस्वामी ने बताया कि 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बॉस्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम कोच डॉ दीपिका के मार्ग दर्शन में छात्राओं ने इतिहास रच दिया। राजस्थान की बेटियों ने पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विद्यालय स्तर की देश की सबसे बड़ी प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कराई गई थी।
जिसमें राजस्थान की गर्ल्स टीम अजेय रही।
बाड़मेर में राजस्थान गर्ल्स टीम का चयन किया गया। इसके बाद 19 दिसंबर से 1 जनवरी तक टीम ने कोच डॉ. दीपिका अरोड़ा के मार्गदर्शन में नेशनल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने आपसी समन्वय और तालमेल स्थापित करने में अपनी जी-जान लगा दी। और इसका परिणाम यह रहा कि राजस्थान टीम ने 69 वर्ष में पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टीम की कप्तान कृतिका खटीक के नेतृत्व में  राजस्थान की गर्ल्स टीम ने कुल 7 मैच खेले और सातों ही मैचों में टीम अजय रही । पहले राउंड में राजस्थान ने 3 लीग मैच खेले और जीते। इसके बाद राजस्थान ने प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइलन सभी मैच एकतरफा अंदाज में जीते।

टीम कोच डॉ दीपिका ने बताया कि टीम में एक अच्छा कॉर्डिनेशन और कॉम्बिनेशन बनाते हुए मैंने ऑफेंस से ज्यादा डिफेंस को प्राथमिकता देते हुए लडकियों को तैयार किया ताकि सामने वाली टीमें बॉस्केट ना कर पाए।

2 वर्ष पहले हमारी राजस्थान की टीम कांस्य पदक के लिए खेली थी, पिछले वर्ष राजस्थान टीम ने रजत पदक जीता और इस बार स्वर्ण पदक जीतकर लाए हैं।

डॉ दीपिका का सम्मान करने के दौरान अतिरिक्त सीबीईओ रमेश चंद गांधी,बचन सिंह प्रधानाचार्य मुबारिकपुर, जितेन्द्र कुमार मोदी, सौरभ पारिक, योगेश मुद्गल व स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *