Patrakaar.Balvinder Singh //Alwar 27 news
//सच के साथ आपके साथ// 15 जनवरी 2026
हरकत में आया और बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जाँच के लिए रघुनाथगढ़ पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही झोलाछाप डॉक्टरों ने आनन फानन में नाले में फेंके गए बायोमेडिकल वेस्ट को ज्वनलशील पढ़ार्थ डालकर जला दिया गया। टीम को मौके पर जलता हुआ कचरा मिला।
टीम के कार्रवाई की सूचना मिलते ही लैब संचालकों और झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचने से कुछ समय पहले ही सभी अपनी दुकानों को बंद कर चले गए।
अवैध क्लिनिक संचालक को दी हिदायत
वही टीम को रघुनाथगढ़ के पाटन का बास में एक क्लीनिक चलते हुए मिला जहां अवैध तरीके से डिलीवरी कराई जाती थी। मौके पर संचालक इरशाद अली मिला। बीसीएमओ के द्वारा पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बहन की लड़की ने जीएननएम की हुई है। वही डिलीवरी करवाती है। लेकिन उनके पास अस्पताल का कोई लाइसेंस नहीं है। बीसीएमओ के द्वारा संचालक को नोटिस जारी कर क्लिनिक को बंद करने के लिए चेतावनी दी गई। और उसे सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में अगर चलता मिला तो सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। वहीं दुकान और निजी लैबों के बंद होने से सीएमएचओ को बिना कार्रवाई के खाली हाथ लौटना पड़ा।
बीसीएमओ ने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों की एक सूची तैयार करें उन्हें नोटिस जारी करे।आगामी दिनों में स्वास्थ्य विभाग के टीम उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी
इस दौरान बीसीएमओ अमित राठौर, लैब टेक्निशियन प्रेम, सिकंदर मौजूद रहे।

