पत्रकार राधेश्याम गेरा रामगढ़ //Alwar 27 news //सच के साथ आपके साथ//
रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के कस्बा अलावडा में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह बडेसरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
किसान यूनियन की बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी का विस्तार और किसानों को रात में दी जाने वाली बिजली और फसल के लागत मूल्य के आधार पर एमएसपी बढ़ाने सहित किसानों की उपज को एमएसपी दर पर खरीदने की मांग को लेकर किसान आंदोलन की रुप रेखा तैयार करने को लेकर हुई।
बैठक के दौरान यूनियन की आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चौधरी, उपाध्यक्ष रियाज मौहम्मद, युवा प्रदेश अध्यक्ष बीएल मीणा, जिला अध्यक्ष ताहिर भाई, बड़ोदा मेव ब्लाक उपाध्यक्ष वीर सिंह चोरोटी, रेणी से बलराम मीणा , सीताराम योगी, अशोक बाजोली ,गोविंदगढ़ से मुबीन खां डाबरी,नगर से साहिल खान, शेरपुर से लियाकत खान,अलावडा से मास्टर गुरबचन सिंह, पूर्व सरपंच कमलचंद,परवेश शर्मा, रामसिंह जाटव सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

