Patrakaar.Radheshyam Gera Ramgarh //Alwar 27 news //सच के साथ आपके साथ//
जरूरत मंद दुपहिया वाहन चालकों को बांटे हैल्मेट बांट यातायात नियमों की पालना के लिए किया जागरूक।
राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन लगातार विशेष अभियान चला रहा है, जिसका उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। इसी क्रम में
रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड पर पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने की एक विशेष पहल की है।
जरूरत मंद दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हैलमेट किए वितरित।
रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड स्थित श्री श्याम सीमेंट एजेंसी के मालिक और एक अन्य समाजसेवी ने सहयोग से हैड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार मीणा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले जरूरतमंद दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट दिए गए। और साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के महत्व के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
हैड कांस्टेबल सुनील मीणा बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है और एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के बिना गाड़ी न चलाने की सलाह दी गई और सीट बेल्ट के फायदों से अवगत कराया गया।
हैड कांस्टेबल सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में पूरे जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है।
जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को बाटे हेलमेट यातायात नियमों की पालना के लिए किया जागृत

