किसान सभा ने किया अलापुर ग्राम सभा का गठन जिला अलवर तहसील अलवर

img 20260112 wa0048

Patrakaar Balvinder Singh,Alwar 27 news

//सच के साथ आपके साथ// 12 January 2026

आज अखिल भारतीय किसान सभा जिला अलवर की तहसील अलवर के गांव अलापुर में किसान सभा की एक बैठक आयोजित हुई। किसान सभा के जिला सह संयोजक महेंद्र सिंह अलापुर ने बताया कि बैठक में अलापुर किसान सभा की ग्राम कमेटी का गठन किया गया जिसमें हरिराम जाटव को अध्यक्ष, सन्नु प्रजापत को सचिव व सीता राम गांधी को कोषाध्यक्ष चुना गया । बैठक में किसानों को किसान सभा की सदस्यता प्रदान की गयी व नवीनीकरण किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर व 16 जनवरी को बीज विधेयक, बिजली विधेयक, वी बी जी राम जी विधेयक व नयी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला संयोजक मुखत्यार सिंह करनावल व जिला सह संयोजक महेंद्र सिंह, रामचरण, सुरेश, किशनलाल, हरिराम जाटव, सीता राम गांधी व सन्नु प्रजापत आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *