नौगांव नगर पालिका में बीती रात अस्पताल के सामने दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

img 20260609 wa0100


Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा नगरपालिका में बीती रात सरकारी अस्पताल के सामने स्थित चाय की दुकान पर आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार दीपक सैनी ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे रोजाना की तरह वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। करीब 11.30 बजे फोन पर सूचना मिली की दुकान में आग लग रही है। मौके पर जाकर देखा तो पूरी दुकान में आग लगी हुई थी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया परन्तु तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जल चूका था। पीड़ित ने बताया की दुकान में रखा डीप फ्रीज़, कोल्ड्रिंक्स की बोतले सहित अन्य सामान जलने से करीब 1.5 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। सूचना पर हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *