Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा के गांव नंगला चिरावड़ा में अपनी जमीन पर बाजरा बौने गई फौजी की पत्नी के साथ उसके मामा ससुर ने मारपीट कर दी जिससे मामी एवं भांजा घायल हो गए।
फौजी राजाराम गुर्जर निवासी गहनकर तिजारा की पत्नी किरण ने बताया कि नंगला चिरावड़ा में उनकी करीब साढ़े चार बीघा जमीन है। उसका पति लेह लद्दाख में फौज में ड्यूटी पर है। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे वह अपने भांजे कुलदीप पुत्र शुभराम के साथ बाजरा बौने के लिए गई थी। कि तभी उनके मामा ससुर यादराम, पप्पू, कैलाश, मुकेश पुत्र यादराम, रामोतार पुत्र बंशीलाल, सियाराम पुत्र बंशीलाल, राधेश्याम पुत्र बंशीलाल,दलीप पुत्र रामोतार प्रेम पत्नी यादराम, बबीता पत्नी कैलाश, कविता पत्नी पप्पू, लडडो पत्नी रामोतार, मुंदर पत्नी सियाराम ने लाठी- डंडे, फरसी, कुल्हाड़ी से उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। यादराम,सियाराम और राधेश्याम ने जमीन पर गिरा दिया, कपड़े फाड़ दिए और बाल पड़कर जमीन पर घसीट कर मारा। उन्होंने आरोप लगाया कि यादराम ने जान से करने के लिए बंदूक से फायरिंग की जिससे वह बाल बाल बच गई। हमले से मामी भांजा गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने आकर बीच बचाव किया। फौजी की पत्नी किरण ने नौगांवा थाने में मामले की रिपोर्ट दी है।
फौजी की पत्नी किरण ने बताया कि कई सालो पहले जमीन खरीदी थी और ज़मीन को बाँटे पर मामा ससुर को दे दिया था। लेकिन उन्होंने ना तो फसल दी और ना ही पैसे दिए। इसलिए पिछले 2 सालो से जमीन पर खुद ही फसल बो रहे है। उनका मामा ससुर और उनके परिवार वाले जमीन हड़पना चाहते है। इसलिए लड़ाई झगड़ा करते है। करीब 1 साल पहले भी इसी जमीन को लेकर उनका विवाद हुआ था। नौगांवा थाने के एएसआई झम्मन सिंह ने बताया की फौजी की पत्नी ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट दर्ज कर घायलो का मेडिकल करवाया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस मौके पर गई थी लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बाजरा बोने के लिए आई फौजी की पत्नी के साथ मामा ससुर ने की मारपीट

