Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा थाना पुलिस ने अवैध खनन,निर्गमन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान के तहत क्यूआरटी टीम के साथ अवैध खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार व अवैध पत्थरों से भरे हुए 05 ट्रेक्टर मय ट्रोली व 01 जेसीबी को जब्त किया।
नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नौगांवा थाना स्तर पर गठित टीम एवं क्यूआरटी टीम के द्वारा हाजीपुर गाँव में दबिश देते हुए अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। अवैध खनन करते हुए चार आरोपियों 1. राहुल खान पुत्र हमीद खान निवासी नंगलीवाल, सहजाद पुत्र सौराफ खान निवासी हाजीपुर, मजिद पुत्र हाजर खान निवासी हाजीपुर, खुशी मोहम्मद पुत्र करीम मोहम्मद निवासी हाजीपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से अवैध खनन में प्रयुक्त 5 ट्रेक्टर मय ट्रोली व 01 जेसीबी को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें अनुसंधान जारी है।
खनन विभाग के पदम सिंह की तरफ से नौगांवा थाने में अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया गया। उन्होंने बताया कि अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर करीब 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
खनन विभाग वे नौगांवा पुलिस याना की अवैध खनन माफिया पर ताबडतोड कार्यवाही।

