मुबारिकपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने बस संचालन की रखी माँग

img 20260619 123610

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के प्रांगण में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राजस्व, बिजली, पानी, चिकित्सा सहित 22 प्रमुख विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, बीमा सहित अन्य समस्याओ का मौके पर ही समाधान किया गया। नायब तहसीलदार नौगांवा ने बताया कि
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं और शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण करने का एक बेहतरीन माध्यम है। ग्रामीणों को घर-द्वार पर ही 22 से अधिक सरकारी विभागों की योजनाओं का लाभ और समस्याओं का हाथों-हाथ समाधान मिल रहा है। इन शिविरों से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बड़ी राहत मिली है।
शिविरों में ग्रामीणों को पुश्तैनी मकानों के पट्टे हाथों-हाथ सौंपे जा रहे हैं। इसके अलावा नामांतरण, खातों का विभाजन, भूमि आवंटन और जाति-मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।कृषि एवं पशुपालन: किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि पाइप और फव्वारा योजना पर अनुदान के साथ ही पशुओं के लिए बीमा और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल रही है गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सहायता का लाभ, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण और आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जा रहे हैं। नरेगा जॉब कार्ड, पेंशन सत्यापन, और विधवा/वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के नए आवेदन स्वीकार कर मौके पर निस्तारण किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने की बस संचालन की मांग

मुबारिकपुर के ग्रामीणों ने मुबारिकपुर से अलवर की बंद पड़ी बस सेवा को तुरंत चालू करने की माँग की।ग्रामीणों ने बताया कि मुबारिकपुर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विधार्थी, कर्मचारी, व्यापारी सहित अन्य ग्रामीण आवागमन करते है। बस सुविधा के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही बस स्टैंड पर सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने बस संचालन एवं बस स्टैंड के सौंदर्यकरण कि माँग करते हुए मुख्यप्रबंधक, मत्स्यनगर आगार के नाम ज्ञापन सौंपा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *