Alwar 27 news///सच के साथ आपके साथ///राजकोट से केदारनाथ तक चार धाम की पैदल यात्रा पर निकले संजय प्रजापति का नौगांवा पहुंचने पर ग्रामवासियों की तरफ से साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
संजय प्रजापति ने बताया कि वह यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ सहित चार धाम की पैदल यात्रा पर निकले है। 32 दिनों में करीब 1150 किलोमीटर की यात्रा के चुके है।
यात्रा के पीछे उनका प्रमुख उद्देश्य हिंदू अब सनातन धर्म के लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करना है। नौगांवा पहुंचने पर ग्रामवासियों ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राजेश प्रजापति, मनोहरी सैनी, श्याम सिंह, रामवतार प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राजकोट से केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकले यात्री का किया स्वागत

