अलावड़ा-ललावंडी मार्ग पर डाम्बर सड़क निर्माण शुरू,सड़क की चौडाई बढ़ने और नवीनीकरण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत समय की हैगी बचत।

img 20260413 173213

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///

रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के
कस्बा अलावड़ा से ललावंडी , सैंथली, मार्ग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का चौड़ाईकरण और डाम्बर सड़क निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शुरू करा दिया गया है। वर्षों से जर्जर हालत में पड़े इस मार्ग के लोगों को मिलकपुर या रामगढ़ होते हुए चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा था।
लेकिन अब सड़क के नवीनीकरण और एक मीटर चौड़ाई बढ जाने से वाहनचालकों‌ और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही लोगों के समय की बचत भी होगी।
सड़क मार्ग पर डाम्बर सड़क निर्माण कार्य के दौरान मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने बताया कि यह सड़क पिछले कई दशकों से खराब स्थिति में थी, जिससे लोगों को बिलासपुर, सैंथली,जुगरावर,बडोदा, बाम्बोली आदि गांवों और शहरों तक के आवागमन में भारी परेशानीयो का सामना करते हुए अन्य गांवों से चक्कर लगाकर जाना पड़ता था।
क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार इस मार्ग के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग उठाई जा रही थी।
जिसे अब जाकर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने स्वीकृति दिलाकर पूरा करवाया है।
यह मार्ग कस्बा अलावड़ा सहित चौमा, नौगांव, मुबारिक पुर , ईंदपुर, फिरोजपुर सहित आसपास की अनेक ग्राम पंचायतों को सीधे रामगढ़-गोविंदगढ़ रोड तथा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के शीतल कट से जोड़ता है। इस निर्माण से क्षेत्र के लोगों को समय की बचत के साथ ही आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को भी गति मिलेगी।
डाम्बर सड़क निर्माण कार्य के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग रामगढ़ के कनिष्ठ अभियंता रामावतार मीणा मौके पर उपस्थित रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए राज्य सरकार और विधायक सुखवंत सिंह का आभार जताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *