रामगढ़ पुलिस ने शातिर बाइक चोर को पकड़ाः चोरी का वाहन भी बरामद, आरोपी से पूछताछ जारी

20260412 154426

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///अलवर जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।

थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में जिलेभर में बाइक चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका रघुवंशी और रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए गढ़तेसकी, थाना सीकरी, जिला डीग निवासी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है।

6 अप्रैल को एक परिवादी ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी तक पहुंची। आरोपी के कब्जे से चोरी हुई बाइक भी बरामद की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *