मंशा माता मंदिर पर दुर्गाष्टमी पर भरा मेला, माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

20260326 183724

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///चैत्र नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर तहसील की ग्राम पंचायत पाटा के नंगला चिरावड़ा देवी का थान स्थित मंशा माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंशा माता मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया एवं पूरे मंदिर परिसर को रंगीन लाइटो से सजाया गया।दुर्गा अष्टमी पर महागौरी की विशेष पूजा भव्य आरती की गई।

गुरुवार सुबह से ही मंदिर मे भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और हर कोई माता के दर्शन के लिए आतुर नजर आया।
मंदिर में अष्टमी के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के सुन्दर एवं जगदीश ने बताया कि पूरे विधि-विधान से माता की आरती की और भोग अर्पित किया। जैसे ही आरती शुरू हुई, पूरा मंदिर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों के चेहरों पर श्रद्धा और विश्वास साफ झलक रहा था। लोगों कि आस्था है कि मंशा माता मंदिर मे माता से सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद जरूर पूरी होती है, इसलिए राजस्थान, हरियाणा सहित दूर दराज से बड़ी संख्या मे श्रद्धालू माता के दर्शन के लिए पहुंचते है।
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी माता के मंदिर पहुँचे और माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि मंशा माता ने आशीर्वाद देकर उनकी मुराद पूरी की। उनके आशीर्वाद के कारण ही जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया।
सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और श्रद्धालुओं के लिए छाया, पानी और भंडारे की व्यवस्था की गई
रात्रि को जागरण मे भक्त हुए भाव विभोर

रात्रि को मंदिर प्रांगण में फरीदाबाद की पार्टी द्वारा विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा । माता के भजनों पर भक्तों आनंदविभोर हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *