चोरों के हौसले बुलंद फसलों की कटाई पर गए किसानों के घर से दिनदहाड़े 40हजार नगद सहित सोने चांदी आभूषण चोरी

img 20260314 130232

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///

नौगांवा नगरपालिका में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का खौफ ही नहीं रहा और वह दिन में भी घरों को नहीं छोड़ रहे हैं। नौगांवा निवासी हरदीप सैनी पुत्र भिकारी सैनी ने बताया कि वह सुबह 8:00 बजे अपने परिवार वालों के साथ खेत पर अपनी फसल को काटने के लिए गए थे। घर के मेन गेट पर ताला लगाकर चाबी को घर के बाहर ही छुपा कर चले गए। पीछे से किसी व्यक्ति ने घर के ताले को खोलकर अंदर घुसकर कमरे मे रखी अलमारी का लोक सरिए से तोड़ा दिया। अलमारी में रखे 40000 रुपए नकद सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी करके ले गया। शाम को 5:30 बजे घर पहुंचे तो घटना का पता चला। घटना की रिपोर्ट नौगांवा थाना दी है।  सूचना पर नौगांवा थाना पुलिस ने मौका मुआवना किया।

हरदीप सैनी ने बताया कि पहले भी 11 अक्टूबर 25  को करीब 12:00 बजे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए लूटपाट व चोरी करने के इरादे से दुकान में घुसे एक व्यक्ति ने अपने मुंह पर नकाब बाँध रखा था। उसने देसी कट्टा दिखाकर हाथापाई की। जेब में रखे ₹8000 और मोबाइल भी छीन लिया। जाते समय दुकान का सामान ले गए और  जान से मारने की धमकी दी।  घटना की रिपोर्ट नौगांवा थाने में नामजद दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *