मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर घायल

img 20260313 wa0087

Alwar 27 news सच के साथ आपके साथ

शुक्रवार दोपहर को सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में साइड से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती मोटरसाइकिल और  पहिए की रिम भी टूट गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर से दो अलग मोटर साईकिलो पर सवार व्यक्ति नौगांवा की तरफ आ रहे थे । तभी सामने से तेज रफ़्तार से आती मोटरसाईकिल से बचने के चक्कर में दोनों मोटरसाईकिल आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलो के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और रिम टूट गई। दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा वाले जाया गया। गंभीर घायलो सुखवंत सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी  गोपाल की ढाणी  मुबारिकपुर एवं जमील पुत्र रुद्दार निवासी खरखड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *