Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद राजस्थान में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि चुनाव 15 अप्रैल के आसपास हो सकते हैं।जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान के संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ओबीसी वर्ग को राजनीतिक आरक्षण देने के लिए आयोग की रिपोर्ट जरूरी है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि चुनाव 15 अप्रैल के आसपास हो सकते हैं।
देरी के लिए पिछली सरकार को ठहराया जिम्मेदार
मंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन नहीं किया था। मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने के बाद आयोग का गठन किया और अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही पंचायत चुनाव कराने में कोई देरी नहीं की जाएगी।विधानसभा सत्र में 37 महत्वपूर्ण बिल पास
राजस्थान में जल्द बज सकता है पंचायत चुनाव का बिगुल, मंत्री जोगाराम पटेल ने दिए संकेत

