सच के साथ आपके साथ //Alwar 27 news// 20 January 2026
नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत रसगन गांव में सोमवार शाम गौतस्करी का एक मामला सामने आया। टीम मोनू मानेसर से जुड़े युवाओं ने सतर्कता दिखाते हुएगोवंशों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को पीछा कर पकड़ा। युवाओं ने गाड़ी के चालक सहित एक गौतस्कर को पकड़कर नौगांवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम मोनू मानेसर के सदस्यों को सूचना मिली थी कि रसगन गांव के पास से एक पिकअप वाहन में दो गोवंशों को भरकर हरियाणा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम के युवा सक्रिय हो गए और पिकअप गाड़ी का पीछा किया। कुछ दूरी पर गाड़ी को रोककर उसमें भरे गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
टीम मोनू मानेसर के सदस्य जतिन ने बताया कि गोवंशों को बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था। जिस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना नौगांवा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर नौगांवा थाना पुलिस पहुँची और पिकअप गाड़ी, दो गोवंशों और आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया।
फिलहाल नौगांवा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोतस्कर गोवंशों को कहां से लेकर चले थे और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

