पत्रकार.विपिन मेंदिरत्ता //Alwar 27 news
//// सच के साथ आपके साथ/// 21 January 2026
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर के आदेश पर चिकित्सा विभाग के द्वारा मंगलवार को स्कूलों मे विधार्थियो को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र मुबारिकपुर के नर्सिंग ऑफिसर ने बच्चों को बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में सही समय पर प्राथमिक चिकित्सा किसी चोटिल व्यक्ति की जान बचा सकती है।
प्राथमिक चिकित्सा किसी बीमार या घायल व्यक्ति को डॉक्टर या आपातकालीन मदद आने तक दी जाने वाली तत्काल और शुरुआती देखभाल है, जिसका मुख्य उद्देश्य जीवन बचाना, स्थिति बिगड़ने से रोकना और राहत पहुँचाना है।इसमें मामूली कटने-छिलने पर पट्टी करने से लेकर सीपीआर और रक्तस्राव रोकने जैसी तकनीकें शामिल है।
उन्होंने बच्चों को हार्ट अटैक आने पर, जल जाने पर, पानी मे डूबने, दुर्घटना के बाद खून रोकने,हड्डी टूट जाने पर, कट जाने पर, शुगर घटने या बढ़ने पर, सांप के काटे जाने पर दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी । साथ दी साँसे रुकने पर दी जाने वाली सीपीआर की प्रकिया की जानकारी दी। इस दौरान सुरजीत कुमार नर्सिंग ऑफिसर, सीएचओ वारिसपुर ब्रजेश कुमार, विष्णु सैनी, अमित मिगलानी, सीटू जांगिड़, सचिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

