Patrakaar, Balvinder Singh,Alwar 27 news
//सच के साथ आपके साथ// 12 जनवरी 2026
लोगों में जमीन में गढे सोने के सिक्कों को लेकर अन्धविश्वास फैलता ही जा रहा है। मंदिर हो या मस्जिद, खेत हो या खलियान धन के लालची कुछ नहीं देख रहे।
ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ के ओदाका में 500 फुट ऊपर पहाड़ों पर स्थित सौ वर्षो से अधिक पुरानी सैय्यद बाबा की मजार को शनिवार की रात असामाजिक व्यक्तियों ने गड़ा धन पाने की लालच में खोद डाला।
यह मजार हिंदू व मुसलमानों की आस्था की केंद्र है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पप्पू खान ने बताया कि बीती रात कुछ समाजकंटको ने ओदाका में पहाड़ों के ऊपर स्थित करीब सैकड़ों वर्ष पुरानी मजार के अंदर बीचो बीच करीब 6 से 7 फुट गहरी खुदाई कर डाली। यह खुदाई गडे धन के लालच में की गई है। मजार के अंदर खुदाई करके पत्थर एवं मलबे को बाहर भी फेंका गया। देखने से लगता है की करीब 3 से 4 लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। करीब 1 साल पहले भी इसी मजार को धन के लालच में खोदा गया था। ग्रामीणों के सहयोग से इसे दोबारा बनवाया गया था। धन के लालच में मजार पर खुदाई करना या उसका अनादर करना बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

