पत्रकार,मनोहरी लाल सैनी नौगांवा, Alwar 27 news
//सच के साथ आपके साथ //
सैनी समाज सर्वजाती सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति नौगांवा की बैठक का हुआ आयोजन सैय्यद मंदिर पर किया गया।
बैठक मे उपस्थित सदस्यों के द्वारा सामूहिक विवाह सम्मलेन को लेकर रूपरेखा बनाई गई। वैवाहिक सम्मेलन समिति के अध्यक्ष एवं रामगढ़ उपप्रधान अतर सैनी ने बताया की सैनी समाज सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति नौगावा के तत्वाधान मे हर वर्ष सर्वजातीय विवाह सम्मलेन आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 11 वा सर्वजातीय वैवाहिक सम्मलेन 19 अप्रैल को आखातीज के अवसर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इच्छुक व्यक्ति सम्मलेन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।बैठक के दौरान नौगांव नगर पालिका अध्यक्ष राजीव सैनी मोतीलाल सैनी,राजेश सैनी, भागचंद सैनी, रामसिंह सैनी, बच्चू सैनी, रमेश सैनी, विजेंद्र सैनी, बनवारी, ताराचंद सैनी,सुभाष सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

