रामगढ़ में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भावनगर कीर्तन एवं पंच प्यारौ की अगुवाई में

20260110 181316

Patrakaar Balvinder Singh //Alwar 27 news//

//सच के साथ आपके साथ// 10 January 2026

रामगढ़ में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, पंच प्यारों की अगुवाई में दिखे हैरतअंगेज करतब

रामगढ़ कस्बे में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा सिंह सभा से पंच प्यारों की अगुवाई में हुई, जो बस स्टैंड से मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, गोविंदगढ़ मोड़ होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन के दौरान पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय बन गया। बड़ी संख्या में सिख समाज के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने गुरुवाणी का पाठ करते हुए पूरे नगर की परिक्रमा की। नगर कीर्तन में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की भागीदारी देखने लायक रही। श्रद्धालु “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष के साथ गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाओं का स्मरण करते नजर आए।
नगर कीर्तन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था संभालता हुआ दिखाई दिया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण सिख गतका टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज करतब रहे। गतका, जो एक प्राचीन सिख मार्शल आर्ट है, के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम ने साहस और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए सिर पर नारियल रखकर लट्ठ से तोड़ना, लोहे की कीलों से भरे तख्ते पर छोटे बच्चे का सिर रखकर लेटना तथा एक नन्हे बालक के सिर पर फर्शी (टाइल) तोड़ने जैसे जोखिम भरे करतब दिखाए। इन रोमांचक प्रदर्शनों को देखकर दर्शक दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए।
नगर कीर्तन का समाज के सभी वर्गों द्वारा जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और भाईचारे का अनुपम दृश्य देखने को मिला।
गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान हरपाल सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है, जबकि रविवार को गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा। यह नगर कीर्तन न केवल धार्मिक उल्लास का प्रतीक रहा, बल्कि सिख समुदाय की वीरता, शौर्य और अनुशासन की गौरवशाली परंपरा को भी दर्शाता नजर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *